सीवान, जनवरी 29 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से ऋण लेने के बाद भी राशि चुकता नहीं करने वाले 29 बड़े बकायादारों के विरुद्ध अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। इस मामले में नीलाम पत्र वाद की सुनवाई में लगातार अनुपस्थित रहने व पहले से जारी कुर्की-जब्ती व गिरफ्तारी वारंट की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सह नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी सुजीत कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी संबंधित थानाध्यक्षों को 10 फरवरी तक सभी बड़े बकायादारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। बहरहाल, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को नीलाम पत्र वाद की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पूर्व में विधिवत सूचना देने के बाद भी एक भी बड़े बकायादार उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.