मोतिहारी, मार्च 6 -- मोतिहारी, हिसं। को ऑपरेटिव बैंक मोतिहारी के द्वारा टर्म लोन वसूली को लेकर कार्रवाई होगी। लोन लेकर चुकता नहीं करने वाले लोनियों को लीगल नोटिस जारी कर लोन वसूली की कार्रवाई होगी। को ऑपरेटिव बैंक मोतिहारी के प्रबंध निदेशक ने बिहार राज्य सहकारी बैंक के एमडी को पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र के अनुसार वर्ष 2022-23 में 75 लोगों को करीब 3.41 करोड़ लोन दिए गए। इसमें करीब 1.36 करोड़ रुपए लोन की वसूली की गई। जबकि ब्याज सहित करीब 2.99 करोड़ रुपए बाकी रह गए हैं। समय पर लोनियों के द्वारा लोन जमा नहीं करने से 75 खातों में 65 खाते नन परफॉर्मेंस एसेट(एनपीए) घोषित किए जा चुके हैं। भेजे गए पत्र में बताया गया है कि लोन मुहैया कराने में नियमों की अनदेखी की गई है। इसके कारण लोन लेकर चुकता करने में लोनी शिथिलता बरत रहे हैं। इससे लोन वसूली में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.