पटना, अप्रैल 1 -- राजद सांसद संजय यादव ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने 10 वर्षों में पूंजीपतियों का Rs.26 लाख करोड़ का ऋण माफ किया है। बुधवार को राज्यसभा में एक चर्चा के दौरान सांसद ने कहा कि ऋण माफी का लाभ उठाने वालों में से एक भी व्यक्ति दलित, पिछड़ा या आदिवासी वर्ग का क्यों नहीं है? देश के किसान और ग़रीब अपने बच्चों की पढ़ाई, शादी या अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए Rs.5-10 हजार का भी ऋण लेते हैं पूरा सरकारी तंत्र और बैंकिंग सिस्टम एक-एक पाई वसूलने के लिए इनकी गर्दन पर पैर रखकर वसूली करता है। ये लोग वसूली के लिए किसानों की गाय-भैंस तक भी खोल लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश का लगभग आधा बजट बट्टे खाते में डाल दिया है। सरकार से पूछा कि इन 26 लाख करोड़ में से कितना हिस्सा देश के किसानों,...