अररिया, मार्च 13 -- ​जोकीहाट, (एस)। नगर पंचायत जोकीहाट स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और जोकीहाट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से ऋण बकायेदारों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा है। सर्टिफिकेट केस के अंतर्गत चलाए गए इस अभियान के दौरान कई लोनधारकों को हिरासत में लेने के लिए पुलिसिया कार्यवाही की गई, जिससे क्षेत्र के बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, अररिया से आए उच्च अधिकारियों ने मामले की गंभीरता स्पष्ट करते हुए बताया कि बैंक ने करीब 250 एनपीए खाताधारकों पर सर्टिफिकेट केस दायर किया है। इनमें से कई बकायेदारों के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी भी जारी किया जा चुका है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बैंक अब अपने बकाये की वसूली के लिए सख्त रुख अपना रहा है। बैंक अधिकारियों ने ऋणीयों को भविष्य की कानूनी ...