कानपुर, जून 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता व सीडीओ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे। वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत जनपद के बैंकों को आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम कपिल सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों से योजनावार उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि ऋण संबंधी पत्रावलियों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। कहाकि अपूर्ण पत्रावलियों को संबंधित विभाग, बैंक एवं आवेदक के मध्य समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण कराया जाए त...