धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद और बोकारो जिले की 69 छोटी औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ जिला उद्योग केंद्र सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। विभाग द्वारा बार-बार नोटिस और पत्राचार किए जाने के बावजूद इन इकाइयों ने वर्षों पहले लिए गए ऋण को अब तक नहीं लौटाअया है। अब संबंधित विभाग बकाया राशि की वसूली के लिए कानूनी कदम उठाने की प्रक्रिया में जुट गया है। जिला उद्योग केंद्र द्वारा जारी बकाएदारों की सूची में धनबाद की 61 और बोकारो की 8 औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं। इन इकाइयों को वर्ष 1981 से 1992 के बीच स्वरोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुद मुक्त ऋण और औद्योगिक ऋण दिया गया था। उस समय सरकार की योजना के तहत छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह सहायता प्रदान की गई थी।ऋण लेने के बाद कई इकाइयों ने अपना कारोबार बंद कर दिया या फिर भुगत...