धनबाद, मार्च 11 -- ऋण देने के नाम पर साइबर अपराधियों ने जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी राकेश कुमान से एक लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत जोड़ापोखर थाना और साइबर थाना धनबाद में की है। राकेश ने बताया कि दो मार्च को एक फाइनेंस कंपनी के नाम पर एक महिला कॉल किया और बोली कि लोन लेने के लिए एक एप्प भेजा गया है। एप्प को ऑनलाइन भरने के बाद मोबाइल फोन हैक हो गया है और साइबर अपराधियों ने विभिन्न स्थानों से पैसे की निकासी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.