फरीदाबाद, अगस्त 1 -- बल्लभगढ़,अशेाक जैन बजाज फाइनेंस का अधिकारी बनकर तीन लाख 50 हजार रुपये का ऋण दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से तीन लाख 24 हजार 250 रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 8.44 लाख की साइबर ठगीघटना का विवरण गांव प्रहलादपुर माजरा डीग निवासी इन्द्राज सिंह ने बताया कि 9 मई 2026 को एक व्यक्ति ने उन्हें दूरभाष पर स्वयं को बजाज फाइनेंस का वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए ऋण स्वीकृत होने की बात कही। इसके बाद प्रक्रिया शुल्क जमा कराने के लिए कहा गया।आरोपी ने बाद में सुरक्षा शुल्क, भारतीय रिजर्व बैंक का कर, बचत खाते को चालू खाते में बदलने, हस्ताक्षर सत्यापन तथा अन्य बहाने बनाकर कई किश्तों में अलग-अ...