सीतापुर, फरवरी 11 -- संदना। कम ब्याज पर ऋण दिलाने का झांसा देकर जालसाजों कई लोगों से हजारों रुपये ऐंठ लिए। तहरीर पर संदना पुलिस जांच कर रही है। संदना केमहुवाकोल निवासी अरुन कुमार के मुताबिक बीते दिसंबर में उन्होंने एक विज्ञापन देखा जिसमें कम ब्याज दर पर ऋण दिलाने का दावा किया गया था। विज्ञापन में दिये गये पते पर गये तो उनकी मुलाकात वहां मिश्रिख के गुप्फापुरवा निवासी पवन तिवारी से हुई। अरुण का आरोप है कि पवन ने ऋण दिलाने के नाम पर पत्रावली तैयार कराने का खर्च बताकर ऑनलाइन Rs.6,000 रुपये लिए। इसी प्रकार नगवा जयराम निवासी करुणा शंकर शुक्ल से चार हजार रुपये व मछरेहटा के विनोद कुमार सात हजार पांच सौ रुपये पत्रावली तैयार कराने के नाम पर लिए गए। आरोपी ने एक सप्ताह के भीतर ऋण दिलवाने का भरोसा दिलाया था पर अभी तक ऋण नहीं मिला। थाना प्रभारी मिश्रिख...