भभुआ, मार्च 12 -- पेज चार की खबर रमजान सेहरी 4.51बजे इफ्तार 6.3बजे ऋण कैंप में 11 उद्यमियों को मिली 78 लाख रुपये की ऋण स्वीकृति भभुआ,हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले के उद्यमियों को स्वावलंबी बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को मुण्डेश्वरी सभागार, भभुआ में एक विशेष ऋण कैंप का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस कैंप में उद्योग विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों की स्वीकृति और भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई। कैंप के दौरान विभिन्न बैंकों ने कुल 11 आवेदनों को मंजूरी देते हुए 78 लाख रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के इस योजना के तहत 4 आवेदकों को कुल 30 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (ढटाटए)...