ऋण के दुरुपयोग में फर्म स्वामी समेत दो के खिलाफ मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बैंक ऋण के दुरुपयोग में फर्म स्वामी समेत दो के खिलाफ अदालत के आदेश पर फतेहगढ़ कोवातली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैँक की शाखा कुटरा के प्रबंधक नितिन सिंह ने शिवम यादव निवासी सिविल लाइन नई बस्ती तिर्वा कोठी और फतेहगढ़ केके कालोनी के मेसर्स श्री सिद्ध विनायक इंटर प्राइजेज के प्रोपराइटर सुशील कुमार चंद्रवारिया को नामजद किया है। शाखा प्रबंध की ओर से रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है कि शाखा कुटरा से आवेदक शिवम ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगारा योजना के तहत आयरन ग्रिल मेकिंग परियोजना स्थापित करने को दस लाख का ऋण आवेदन किया था। इस ऋण को बैंक ने 26 सितंबर 2025 को 7 लाख 60 हजार टर्म लोन और 1 लाख 90 हजार कैश के्रडिट के रूप में स्वीकृत किया। शिवम की ओर से टर्म लोन की मार्जिन मनी जमा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.