आदित्यपुर, अगस्त 22 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के सभागार में शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की क्षेत्रीय निदेशक रक्षा मिश्रा और एजीएम अरविंद एक्का की उपस्थिति में एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े वित्तीय और बैंकिंग मुद्दों पर बैठक हुई। इसमें एएसआईए और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने उद्योगों के सामने आ रही बैंकिंग संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। यह भी पढ़ें- एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नगर समागम बैठक का आयोजनबैठक का उद्देश्य बैठक में एमएसएमई प्रतिनिधियों ने तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा देने के लिए क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम (सीएलसीएसएस) को दोबारा शुरू करने की मांग की। उनका कहना था कि इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को आधुनिक तकनीक अपनाने में मदद मिलेगी। प्रतिनिधियों ने ऋण के समयपूर्व भुगतान पर लगाए जाने वाले प्री-क्ल...