चाईबासा, मार्च 11 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिया है कि बैंकों के प्रबंधकों से समन्वय स्थापित करते हुए ऋण आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उद्योग केंद्र-चाईबासा के द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कर रहे थे । बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि उक्त योजना तहत जिला में वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य 135 के विरुद्ध कुल 215 आवेदन प्राप्त हैं और 30 आवेदनों पर ऋण स्वीकृत किया गया है तथा 82 आवेदन जिले के विभिन्न बैंकों में लंबित है। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिला में संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष...