ऋणी वादों को चिह्नित कर ससमय प्राधिकरण कराएं उपलब्ध: प्राधिकरण सचिव
अंबेडकर नगर, अगस्त 18 -- अम्बेडकरनगर, विधि संवाददाता। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष चन्द्रोदय कुमार के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को एडीआर भवन में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव नीलम वर्मा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। प्राधिकरण सचिव ने कहा कि 12 सितम्बर को जनपद न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, कलेक्ट्रेट, पांचों तहसीलों, जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग एवं अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा प्रीलिटीगेशन के वादों का निस्तारण होने से ऋणी लोगों को न केवल कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी बल्कि बैंक का बकाया भी जमा हो जाएगा। दूर संचार कम्पनी बीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.