गोरखपुर, अगस्त 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश की पत्रिका 'उत्तर प्रदेश संदेश' की ओर से आयोजित उत्कृष्ट लेखन सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिका ऋचा सिंह को सम्मानित किया गया। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने उन्हें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर शोधपूर्ण, तथ्यपरक एवं विश्लेषणात्मक लेखन के लिए सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने पर ऋचा ने कहा कि पत्रिका द्वारा सम्मानित किया जाना गौरव और प्रेरणा का विषय है। कहा कि लेखन का उद्देश्य तथ्यों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है। शिक्षकों, साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट लेखन के लिए शकुन्तला विवि की डॉ. शिवानी कटारा सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...