मथुरा, दिसम्बर 25 -- 11 कुंडीय ऋग्वेद पारायण यज्ञ के आठवें दिन विधि विधान से आहुति दी गई। वैदिक संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया गया। गांधी चिकित्सालय स्थित नगर पालिका परिसर में यज्ञ के ब्रह्मा एवं आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलाध्यक्ष पंडित विपिन बिहारी आर्य ने कहा कि हमारी वैदिक संस्कृति में जन्म से पूर्व व मृत्यु के उपरांत तक के सभी संस्कार निश्चित किए गए हैं। ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि चार आश्रम, चार वर्ण व पंच महायज्ञ के अनुसार जीवन जीने से परिवार समाज व राष्ट्र में सदा उन्नति होती रहेगी। आचार्य विवेक उपाध्याय ने अपने जीवन को उन्नत बनाने के लिए वैदिक शिक्षा पद्धति पर जोर दिया। संरक्षक कन्हैयालाल गोयल ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर आरएन भारद्वाज, भारत शर्मा , योगेश कुमार, घनश्याम पटेल, ...