मथुरा, नवम्बर 10 -- नगर में आगामी दिसंबर माह में वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार, लोक कल्याण और सामाजिक एकता के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे 11 दिवसीय ऋग्वेद पारायण महा यज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन को लेकर पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा के पदाधिकारियों ने कृष्णा धाम कॉलोनी स्थित अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामदेव भारद्वाज से उनके आवास पर महायज्ञ के विभिन्न कार्यक्रमों और वैदिक अनुष्ठानों पर चर्चा हुई। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ 18 से 28 दिसंबर तक गांधी चिकित्सालय, नगर पालिका परिसर, कोसीकलां में आयोजित होगा। इससे पूर्व समिति ने पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल को आमंत्रण पत्र सौंपा और आयोजन के प्रति जनसम्पर्क अभियान भी चलाया। इस मौके पर संस्थापक आचार्य पं. विवेक उपाध्याय, कन्हैयालाल गोयल, अध्यक्ष योगेश कुमा...