इटावा औरैया, मई 30 -- ऊसराहार। कस्बा में शुक्रवार रात आई आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि पूरा कस्बा टापू में तब्दील हो गया। सड़क किनारे बने 100 से अधिक घरों और दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। नुकसान का मुख्य कारण पिछले 10 वर्षों से नालियों की सफाई न होना है।

नालियों की सफाई का मुद्दा कचरे से पटी बंद नालियों के कारण बारिश का पानी सड़कों पर उफनाया और सीधे लोगों के घरों और दुकानों में दाखिल हो गया। कस्बे में पीडब्ल्यूडी और स्थानीय प्रशासन की अदूरदर्शिता का खामियाजा जनता भुगत रही है। सड़कें इतनी ऊंची बना दी गई हैं कि किनारे के मकान और दुकानें काफी नीचे हो गए हैं। रात के समय तेज बारिश के कारण जब नालियां चोक हुईं तो पानी को निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। लोगों ने घरों में पानी घु...