मैनपुरी, मई 21 -- नगर पंचायत के ग्राम उदयपुर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार की रात रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें ऊसराहार और बसैत की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहला मुकाबला ऊसराहार क्रिकेट क्लब और रामनगर तिराहा किशनी के बीच 10 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊसराहार ने अवनीश और अंशू के 25-25 रनों की मदद से 105 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में रामनगर तिराहा की टीम 9 ओवर में 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। सनोज ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। ऊसराहार के अवनीश ने 4 और अनुज ने 3 विकेट चटकाए। यह भी पढ़ें- मनु, महाराजा और नीलकंठ ट्रेडर्स ने जीते अपने मुकाबले इससे पूर्व मैच का शुभारंभ माधव सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक विनय यादव व उदय दुबे ने फीता काटकर किया। अंपायरिंग दीपक यादव व सुधीर शाक्य और स्कोरिंग...