हरिद्वार, मई 27 -- ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर शिक्षा विभाग और उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं को 'युवा नवीनीकरण ऊर्जा राजदूत' के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज भेल सेक्टर-1 में किया गया। इससे पहले जनपद के छह विकासखंडों के विद्यालयों में साप्ताहिक स्तर पर क्विज, निबंध, पोस्टर और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। विकासखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने जनपद स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद भीकम सिंह ने छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- ऊर्जा संरक्षण ज...