बेगुसराय, मई 27 -- भगवानपुर। उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में मंगलवार को ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पेट्रोल, डीजल एवं बिजली की बचत के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक जीवन में ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती ऊर्जा खपत और प्रदूषण वर्तमान समय की गंभीर समस्या है। इससे बचाव के लिए लोगों को अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना चाहिए। संकुल संचालक संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यह भी पढ़ें- ऊर्जा संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक समन्वयक प्रकाश रंजन राय ने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैल...