रांची, जनवरी 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के चंद्रपुरा क्षेत्र में कोयला आधारित समुदायों के जीवन अनुभवों पर नई रिपोर्ट गुरुवार को जारी होगी। इसमें न्यायपूर्ण ऊर्जा संक्रमण के लिए सामुदायिक सहमति, विकेंद्रीकृत निर्णय-प्रक्रिया, पर्यावरणीय क्षति की भरपाई और ऐतिहासिक अन्याय के निवाण को अनिवार्य बताया है। विमोचन सुबह 10 बजे एचआरडीसी सभागार गोस्सनर कंपाउंड में किया जाएगा। यह जानकारी बिरसा के पुनित मिंज ने बुधवार को दी। बताया कि यह अध्ययन सेंटर फॉर फाइनेंशियल अकाउंटेबिलिटी (सीएफए) और बिंदराई इंस्टीच्यूट फॉर रिसर्च स्टेडी एंड एक्शन (बिरसा) ने संयुक्त रूप से तैयार की है। विमोचन कार्य रुरल रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (आरआरडीएस) सहयोग करेगा। बताया, अक्तूबर 2023 से दिसंबर 2024 के बीच किए गए फील्ड वर्क पर आधारित अध्ययन बोकारो जिले के चं...