नई दिल्ली, मई 2 -- देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच देश ऊर्जा से जुड़ी चुनौती का सामना कर रहा। इससे निपटने के लिए रणनीतिक भंडार बनाने की जरूरत है। एक यूनिवर्सिटी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत नागेश्वरन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता रणनीतिक भंडार बनाना है। यह ऊर्जा झटका पिछले सभी झटकों की तुलना में सबसे कठिन है। ऊर्जा आपूर्ति का स्तर बहुत कम हुआ है। इसमें सिर्फ तेल ही नहीं बल्कि गैस भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि हमें विनिर्माण को बढ़ावा देना है तो इस अवसर का उपयोग उन क्षेत्रों पर विचार करने के लिए करना चाहिए जहां हम आयात पर निर्भर हैं, जैसे निकल, टिन और कॉपर। संकट के कारण वैश्विक स्तर पर उर्वरक और पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती...