नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। ऊर्जा संकट की चुनौतियों का सामना बायोफ्यूल वैकल्पिक ईंधन कर सकता है। मिनी बायो गैस व बायो गैस के प्लांट स्थापित करने की जरूरत है। यह बात केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कही। वह आईआईटी दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय महिला-उद्यमी नेतृत्व किसान कुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन आईआईटी दिल्ली के सेंटर फॉर रूलर डेवलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी और काउट्रिशन फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इसकी थीम अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष रखी गई है।गडकरी ने देश की कृषि और आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में निर्णायक साबित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.