लखनऊ, जून 4 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मांग की है कि राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में लागू की गई वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था के परिणामों की निष्पक्ष समीक्षा कर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। पूर्व की उपभोक्ता हितैषी व्यवस्था लागू की जाय। साथ ही बिजली कर्मियों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित कर विद्युत सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाए। संघर्ष समिति ने कहा कि जिस प्रकार स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था के क्रियान्वयन के दौरान अनेक व्यावहारिक चुनौतियां सामने आई थीं। उसी प्रकार वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था के लागू होने के बाद भी उपभोक्ताओं तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आवश्यक है कि इस व्यवस्था के वास्तवि...