रुद्रपुर, फरवरी 28 -- खटीमा, संवाददाता। ऊर्जा निगम में एक दिवसीय कैंप लगाकर बकाया बिलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बिजली बिल बकाएदारों से 5.50 लाख वसूल किए। शुक्रवार को ऊर्जा विभाग ने सत्रहमील सरपुड़ा में एक दिवसीय विद्युत कैंप के दौरान विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को अपने बिलों को तुरंत निपटारा करने के लिए प्रेरित किया। इस मुहिम के परिणाम स्वरुप विभाग में मौके पर ही 5.50 लाख रुपए राशि वसूल की। वहीं बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बिल जमा न करने वाले 25 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि ऊर्जा निगम का यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। कैंप में जेई विनोद जोशी, लाइनमैन गुलाब सिंह, फ्रांसिस मसीह, गुरपाल सिंह, जोसेफ गिल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.