मैनपुरी, मई 30 -- मैनपुरी जनपद में प्रथम आगमन पर सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री एवं तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत का नवीगंज के तरावा देव टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री को फूल-मालाएं एवं चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, सुल्तानगंज ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह राजपूत मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह राजपूत ने ऊर्जा राज्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। छबीलेपुर प्रधान प्रतिनिधि अन्नू यादव ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या से मंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। मैनपुरी जनपद की जो भी समस्याएं हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर...