धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद। झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ ने मंगलवार को धैया स्थित निजी रिसॉर्ट में बैठक कर मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए पोस्ट कार्ड अभियान चलाया। करीब 500 ऊर्जा मित्रों ने भाग लेकर मानदेय बढ़ाने और स्थायी नियोजन की मांग उठाई। संस्थापक संतोष कुशवाहा ने बताया कि राज्य में लगभग 6500 ऊर्जा मित्र कार्यरत हैं, लेकिन उनकी स्थिति अब भी दयनीय है। सदस्य वैभव सिन्हा ने कहा कि विधानसभा में मुद्दा उठने से उम्मीद जगी है और पोस्टकार्ड के माध्यम से सरकार से जल्द समाधान की मांग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.