मऊ, दिसम्बर 10 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद, कटघरा शंकर रौजा, फतहपुर मंडाव, रामपुर बेलौली आदि बिजली उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए संचालित बिजली बिल योजना के सम्बंध में कर्मियों से जानकारी ली। निर्देश दिया कि इस योजना में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। कुछ लोगों की परेशानी को मीडिया कर्मियों ने मंत्री के समक्ष रखा कि विभाग द्वारा 20 से 25 हजार के बकाएदारों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। मंत्री ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना का लाभ छोटे-बड़े सभी उपभोक्ताओं को राहत देने का प्राविधान है। इस योजना का लाभ सभी बकाएदार उठा सकते हैं। विभाग को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके पूर्व मंत्री ने मधुबन...