मऊ, दिसम्बर 25 -- घोसी, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निरंतर प्रयासों और किसानों के हित में किए गए प्रभावी हस्तक्षेप के बाद घोसी किसान सहकारी चीनी मिल से जुड़े वे गन्ना क्रय केंद्र, जो पूर्व में काट दिए गए थे, अब पुन: बहाल कर दिए गए हैं। पुन: बहाल किए गए गन्ना क्रय केंद्रों में करखिया, खोजौली एवं लाटघाट शामिल हैं। इन केंद्रों के वापस मिलने से मऊ जनपद के साथ-साथ घोसी, मधुबन एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के हजारों गन्ना किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत उक्त गन्ना क्रय केंद्रों को चीनी मिल सठियांव को आवंटित कर दिया गया था। इसके चलते घोसी क्षेत्र के किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही थी। किसानों को अतिरिक्त परिवहन व्यय उठाना पड़ रहा था, जिससे उनकी आ...