कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। देश भर की सभी बिजली कंपनियों के लिए ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी कंज्यूमर सर्विस रेटिंग ऑफ डिस्कॉम में केस्को को एक बार फिर से ए रेटिंग मिली है। पिछले साल भी रैकिंग में केस्को ए पर था। केस्को ए से ए प्लस पर पहुंच गया है। कनेक्शन और दूसरी सुविधाओं में केस्को बी प्लस से ए में आ गया है। बाकी मीटरिंग बिलिंग और फॉल्ट ठीक करने में केस्को की स्थिति जस की तस बनी हुई है। मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि रेटिंग में केस्को की स्थिति काफी सुधरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...