मेरठ, अप्रैल 10 -- शहर में बिजली संविदा कर्मचारियों की छंटनी किए जाने के विरोध में गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। ऊर्जा भवन परिसर में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और दिनभर धरने पर बैठे रहे। संविदा कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। संविदा निविदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में आंदोलन जारी है। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्रा एवं प्रबंध निदेशक गुप्ता से कर्मचारियों की वार्ता विफल हो गई है। अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने संविदा कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है।कर्मचारी नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी और छंटनी करने के लिए गए फैसले को पावर कारपोरेशन प्रबंधन वापस नहीं लेगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कोई भी सं...