रांची, अप्रैल 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेडी नेशनल बीएड कॉलेज, अनगड़ा की एनएसएस इकाई ने शनिवार को हाहे गांव में ऊर्जा बचत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ऊर्जा के महत्व और इसके सीमित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने कॉलेज से हाहे गांव तक पोस्टर-बैनर के साथ प्रभातफेरी निकाली। साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी चुमकी रॉय ने किया। मौके पर प्राचार्या डॉ. निहारिका कुमारी, व्याख्याता डॉ. ठाकुर अरुणिमा सिंह, हीरा लाल यादव, सुनीता कुमारी, अमरजीत कुमार, डॉ. ममता कुमारी, स्नेहा संपन्ना, चिंता कुमारी सहित सभी प्रशिक्षु मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सामाजिक-आर्थिक सर्वे में प्रशिक्षुओं ने जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.