सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण के आह्वान को लेकर स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने अनूठी पहल शुरू की है। विद्यालय प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि सप्ताह में एक दिन शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा, ताकि बिजली और संसाधनों की बचत की जा सके। इसी क्रम में आज शनिवार को ऑनलाइन पढ़ाई की जाएगी।विद्यालय में प्रत्येक सप्ताह एक दिन ऑनलाइन मोड पर कक्षाएं संचालित की जाएंगी। ऑनलाइन शिक्षण का समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यालय का मानना है कि इस व्यवस्था से ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ छात्रों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई का अनुभव भी मिलेगा। यह भी पढ़ें- ईंधन बचत : हफ्ते में दो दिन ऑनलाइन रहेगा सुप्रीम कोर्ट प्रधानाचार्य डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि यह कदम प्रधानमंत्री के ऊ...