ऊर्जा निगम से जुड़ी समस्याओं का आज कराएं निस्तारण
नैनीताल, जून 10 -- नैनीताल l बिजली से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को आज गुरुवार को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच कुमाऊं क्षेत्र की ओर से सूखाताल में विशेष शिकायत निवारण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें उपभोक्ताओं खराब मीटर बदलने, बिजली बिल, बिल भुगतान, खराब ट्रांसफार्मर और बिल से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करा सकेंगे। शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत सफेद कागज पर स्पष्ट अक्षरों में लिखकर लानी होगी। साथ ही शिकायत से जुड़े सभी दस्तावेजों की छायाप्रति, पूरा पता, मोबाइल नंबर और ईमेल भी आवेदन में देना अनिवार्य है। हालांकि, शिविर में बिजली चोरी, अनाधिकृत उपभोग और विद्युत दुर्घटना से जुड़ी शिकायतें दर्ज नहीं की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.