रिषिकेष, फरवरी 24 -- ऊर्जा निगम के ऋषिकेश खंड कार्यालय ने मार्च तक शत-प्रतिशत बिजली बिल वसूली का लक्ष्य रखा है। जिसमें बकायदारों से वसूली के लिए व्यापक अभियान चल रहा है। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर प्रतिदिन औसतन 30 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। सरकारी महकमों पर भी अब यह चाबुक चलाने की तैयारी है, जिसमें मुख्य तौर पर सात बड़े बकायेदार सूची में शामिल है। आईडीपीएल पर ऊर्जा निगम का नौ करोड़ रुपये बकाया है। पहले यह देनदारी 55 करोड़ रुपये थी, जिसमें निगम की सख्ती के बाद करीब 46 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया, मगर लंबे समय से नोटिस-दर-नोटिस के बावजूद आईडीपीएल भुगतान को राजी नहीं दिख रहा है। इसी तरह से नगर निगम पर पांच करोड़ 76 लाख रुपये, जल संस्थान पर चार करोड़ 68 लाख रुपये, जल संस्थान की विश्व बैंक पोषित योजना इकाई पर सात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.