रुद्रपुर, मार्च 16 -- दिनेशपुर। ऊर्जा निगम ने बिजली बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को दिनेशपुर-गदरपुर क्षेत्र में विशेष शिविर लगाकर बकाया बिलों की वसूली की गई। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं से करीब चार लाख 40 हजार रुपये का राजस्व जमा कराया। अवर अभियंता मेहताब अली ने बताया कि अभियान के दौरान कई बकायेदारों को नोटिस भी दिए गए। लंबे समय से बिल जमा न करने वाले 25 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर अपने बिजली बिल जमा करें, ताकि किसी कार्रवाई से बचा जा सके। शनिवार को गूलरभोज और केशवगढ़ गदरपुर में भी शिविर लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा कराए जाएंगे। अवर अभियंता मेहताब अली ने बताया मंगलवार को शिविर चक्कीमोड़ दिनेशपुर और झगड़पुरी गदरपुर में लगाया जाएगा। यहां अवर अभियंता महताब अली, लाइन स्ट...