उत्तरकाशी, दिसम्बर 12 -- जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित लदाड़ी वार्ड संख्या नौ के गंगानगर के पास ऊर्जा निगम ने मोहल्ले को जोड़ने वाले मार्ग पर बीच रास्ते में बिजली का पोल खड़ा कर दिया। जिससे लोगों को खतरा बना है। वार्ड के लोगों ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर जल्द ही बिजली का पोल हटाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। लदाड़ी वार्ड के कृष्णा राणा, विक्रम रावत, जयेंद्र नौटियाल, रघुवीर गुसाईं, विनोद गुसाईं, सागर प्रसाद बिजल्वाण, विजय बिजल्वाण, मुकेश भट्ट, रमेश, दिनेश आदि ने बताया कि गंगानगर के पास आम रास्ते पर बिजली का पोल खड़ा कर दिया जिससे आम लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को होती है जिससे अभिभावकों को बच्चों कि चिंता बनी रहती है। बिजली के पोल से हाईटेंशन लाइन जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.