रुद्रपुर, मई 1 -- सितारगंज। ऊर्जा निगम और सतर्कता दल की संयुक्त टीम ने तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। वहीं, मामले में एसडीओ ने तीनों आरोपी उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बुधवार को ऊर्जा निगम और सतर्कता दल की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने शक्तिफार्म के गांव निर्मलनगर निवासी बिमल पुत्र मांदार, कुशमौठ निवासी बलविंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह और स्वर्ण सिंह पुत्र संता सिंह को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल केबल को भी कब्जे में लेकर सील कर दिया। वहीं, मामले में एसडीओ हर्षित जायसवाल ने तीनों आरोपी उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस दौरान जेई अमित कुमार, सतर्कता दल के जेई पुनीत कुमार औ...