हरिद्वार, मार्च 27 -- बकायेदारों के खिलाफ ऊर्जा निगम की सख्ती जारी है। शुक्रवार को विशेष अभियान के दौरान 65 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जबकि 15 घरों के मीटर उतारे गए। इस दौरान करीब 18 लाख रुपये की वसूली भी की गई। ईई के निर्देश पर एसडीओ ज्वालापुर-1 शिल्पी सैनी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस टीम ने सीतापुर, सुभाषनगर, पीठ बाजार और मुख्य बाजार क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया था, उनके कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए गए। कुछ बकायेदारों के मीटर भी उतार लिए गए। इस अभियान में जेई अक्षय कुमार सिंह और दीप्ति चौहान सहित विभागीय टीम शामिल रही। अफसरों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिल जमा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...