हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए ऊर्जा निगम ने लामाचौड़ और पंचायत घर में शिविर लगाए। इस दौरान बिजली बिलों में सुधार, खराब मीटरों की शिकायतों का समाधान और नए कनेक्शन के आवेदन जमा कराए गए। विभागीय अधिकारियों और तकनीकी टीम ने मौके पर ही ऑनलाइन रिकॉर्ड के माध्यम से बिलों की जांच की। कई उपभोक्ताओं से लंबित बिजली भुगतान जमा कराया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता, उपखंड अधिकारी वीवी जोशी सहित विभागीय अभियंता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...