बागेश्वर, जून 4 -- देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। बुधवार देर रात बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर मंडलसेरा क्षेत्र के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीण रात करीब 11 बजे ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में आए दिन बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...