रुद्रपुर, जनवरी 28 -- दिनेशपुर, संवाददाता। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने दिनेशपुर सहित गूलरभोज और श्रीरामपुर गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के 20 मामले पकड़े गए, जिनमें आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। बढ़ती बिजली चोरी की शिकायतों के मद्देनजर बुधवार सुबह विजिलेंस टीम दलबल के साथ दिनेशपुर, गूलरभोज और श्रीरामपुर गांव पहुंची। टीम को देखते ही कई लोगों ने छतों पर चढ़कर अवैध रूप से डाली गई केबल हटानी शुरू कर दी। जांच के दौरान घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से बिजली चोरी के 20 मामले सामने आए। टीम ने मौके से मीटर और तार कब्जे में लेकर सील कर दिए। विजिलेंस टीम ने दिनेशपुर के रीना नस्कर, पवन कुमार, परेश अधिकारी, सनातन कुमार, गुलशन कुमार, हीरा देवी, चंद्रकला अग्रवाल, गूलरभोज के राजीव कुमार, सुखविंदर सिंह, इमरान अली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.