रुडकी, मार्च 28 -- बकाया विद्युत बिल जमा न करने पर मीटर उतारने गई ऊर्जा निगम की टीम से एक ग्रामीण ने अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गाली-गलौज, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेहडेकी सैदाबाद स्थित विद्युत सब स्टेशन पर कार्यरत अवर अभियंता जममल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम खाता खेड़ी निवासी रिजवान अहमद पर विद्युत बिल के लगभग 31,000 रुपये बकाया है। विद्युत बिल जमा नहीं करने पर वह टीम के साथ शुक्रवार को ग्राम खाता खेड़ी में रिजवान के घर गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.