रुडकी, अप्रैल 14 -- लक्सर, संवाददाता। किसान ट्यूबवेल की तीन सौ मीटर विद्युत केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मनोज कुमार सैनी ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि निरंजनपुर गांव के किसान कमलकांत पुत्र विनोद कुमार ने ऊर्जा निगम को जानकारी देकर बताया था कि उनकी ट्यूबवैल तक जा रही बिजली की केवल को किसी अज्ञात लोगों द्वारा सोमवार की देर रात चोरी कर लिया गया है। इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया तो पता चला कि तीन सौ मीटर बिजली की केबल चोरी की गई है। इसके बाद अवर अभियंता मनोज कुमार सैनी ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आध...