लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत अभियंता संघ ने ऊर्जा निगमों में निदेशक के सभी रिक्त पदों पर गैर-विभागीय अभ्यर्थियों के बजाय विभागीय अभियंताओं का चयन किए जाने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर यह मांग करते हुए संघ ने कहा कि गैर विभागीय के चयन से ऊर्जा निगमों पर अतिरिक्त व्यय पड़ता है।अभियंता संघ के महासचिव जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने बयान जारी कर बताया कि जल्द ही में ऊर्जा निगमों में निदेशक के रिक्त पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। विभागीय अभियंताओं को विभागीय कार्यप्रणाली एवं भौगोलिक संरचना का पूर्ण ज्ञान होने से उनकी निदेशक पदों पर नियुक्ति उपभोक्ता सेवा को और बेहतर करने में कारगर सिद्ध होगी। साथ ही वर्तमान में सभी सरकारी विभाग वित्तीय दबाव में चल रहे हैं इसलिए गैर-जरूरी खर्चे न करते हुए मितव्ययता बरतने के लिए इस दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.