सोनभद्र, मई 11 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अत्यंत बिजली संविदा कर्मियों को शोषण और उत्पीड़न से बचाने के लिए उन्हे तत्काल आउटसोर्सिंग निगम के अंतर्गत शामिल करने की मांग शीर्ष प्रबन्धन से की है। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मियों की छंटनी बिगाड़ रही बिजली व्यवस्थासंविदा कर्मियों की मांग डाउन साइजिंग के नाम पर हटाए गए सभी संविदा कर्मियों को तत्काल काम पर वापस लेने की मांग करते हुए संयोजक शैलेन्द्र दूबे ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा कर्मी वर्षों से कठिन परिस्थितियों में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें आउटसोर्सिंग निगम के दायरे से बाहर रखकर तथा "डाउन साइजिंग" के नाम पर मनमाने ढंग से सेवाओं से हटाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।बिजली व्य...