ऊर्जा निगमों के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिले लाभ : संघर्ष समिति
लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मंगलवार को आउटसोर्स सेवा निगम का लाभ ऊर्जा निगमों के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी दिए जाने की मांग की है। संघर्ष समिति के संयोजक शेलेंद्र दुबे ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम में तय न्यूनतम तनख्वाह और अन्य लाभ ऊर्जा निगमों के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी दिया जाए। इसके अलावा बिजली कंपनियों में बड़े पैमाने पर हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को फिर से सेवा में बहाल किया जाए। संघर्ष समिति ने कहा कि बिजली की मांग और उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाना बिजली व्यवस्था और उपभोक्ता दोनों के हित में नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.