ऊर्जा निगमों की बागडोर सौंपी जाए अभियंताओं के हाथों में : उपभोक्ता परिषद
लखनऊ, सितम्बर 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अभियंता दिवस के अवसर पर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने ऊर्जा निगमों में आईएएस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। परिषद ने कहा कि ऊर्जा निगमों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऊर्जा निगमों की बागडोर अभियंताओं के हाथों में सौंपी जाए।उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि वर्टिकल व्यवस्था से ऊर्जा निगमों की कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। विद्युत जैसे तकनीकी क्षेत्र में फैसले लेने की प्रक्रिया में तकनीकी विशेषज्ञता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। स्मार्ट मीटर की जांच के मामले पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर की जांच ऐसी प्रयोगशाला में करवाई गई, जिसे स्मार्ट मीटर जांचने का लाइसेंस ही नहीं है। अभियंता दिवस केवल अभियंताओं के सम्मान का अवसर नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.