ऊर्जा दक्षता अपनाकर उद्योग लागत घटाएं : श्याम सुंदर कपूर
फरीदाबाद, जुलाई 13 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औद्योगिक संस्था ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई (आईफोम) द्वारा ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) के सहयोग से फरीदाबाद में 'एनर्जी एफिशिएंसी' विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से 53 उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईफोम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर कपूर ने कहा कि ऊर्जा की बचत केवल खर्च कम करने का माध्यम नहीं, बल्कि उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने का भी प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा दक्षता अपनाकर उद्योग उत्पादन लागत में कमी लाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.